फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा कांड : इकलाख हत्याकांड में आरोप तय करने पर होगी सुनवाई 

Mon, 08 Aug 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड में इकलाख की हत्या के मामले में सोमवार को आरोप तय हो सकते हैं। जिला अदालत में इस मामले पर सुनवाई है। 18 आरोपियों पर आरोप तय होने हैं। दोनों पक्षों में बहस भी आज ही होनी है। 
विज्ञापन


जारचा थाना क्षेत्र के बिसाहडा गांव में 28 सितंबर  रात में उग्र भीड़ के दौरान इकलाख की पीट- पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 18 लोगों को आरोपी बनाते हुए न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया था। इनमें दो नाबालिग आरोपियों की जमानत हो चुकी है।

एक नाबालिग की जमानत अर्जी पर सुनवाई न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के आरोप-पत्र पर सोमवार को फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में आरोप निर्धारण होगा। मामले में किस आरोपी की भूमिका क्या रही। उस पर क्या आरोप लगाए है। इसको लेकर इकलाख और आरोपी पक्ष के वकीलों के बीच बहस होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग की जमानत अर्जी पर मंगलवार को होगी सुनवाई

बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड का आरोपी विशाल के वकीलों का पैनल तैयारी में जुटा है।आरोपी पक्ष के वकील रामशरण नागर ने बताया कि आरोप तय के दौरान अपनी बात मजबूती से रख जाएगा।

नाबालिग की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई
बिसाहडा कांड में इकलाख की हत्या के मामले के आरोपी नाबालिग की जमानत अर्जी पर मंगलवार को एडीजे द्वितीय की न्यायालय में सुनवाई होगी। इससे पहले दो आरोपियों को नाबालिग होने के चलते जमानत मिल चुकी है। वे रिहा होकर घर पहुंच गए हैं। 

नाबालिग के बालिग होने के मामले पर सुनवाई 10 को
तीसरे नाबालिग की जमानत अर्जी का मामला विचाराधीन है। सुनवाई के चलते ही इकलाख के वकील युसुफ सैफी ने नाबालिग के बालिग होने का रिर्वजन न्यायालय में डाला है। 

सुनवाई के लिए एडीजे द्वितीय की कोर्ट में दस अगस्त की तारीख लगी हुई है। वहीं न्यायालय ने नाबालिग घोषणा के आदेश को संबंधित न्यायालय से तलब किया है। नाबालिग या बालिग को लेकर न्यायालय में सुनवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें