पुलिस ने एक फाइव स्टार होटल में छापा मारा, जिस वक्त पुलिस कमरे में घुसी तो उसके होश उड़ गए। पुलिस को ऐसे हालात में यहां लोग मिले कि उनकी आंखें शर्म झुक गई।
हैदराबाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। पुलिस ने बंजारा हिल्स इलाके में फाइव स्टार होटल ताज डेक्कन में छापा मारा। लगातार मिल रही सूचना के बाद पुलिस ने यहां छापेमारी की। पुलिस ने होटल से 3 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें से दो महिलाएं थीं। एक टॉलीवुड एक्ट्रेस और एक टीवी एक्ट्रेस इस रैकेट में शामिल थी।
पढ़ें:- सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत आठ लोग गिरफ्तार
एक शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं
पुलिस को एक कमरे में दो महिलाएं एक शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी मास्टरमाइंड फरार हो गया। पुलिस ने होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर 55 हजार कैश और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
Prostitution racket busted by Hyderabad North Zone task force. Five people including a Tollywood actress and a television actress from West Bengal have been arrested. Rs 55,000 cash also seized
— ANI (@ANI) December 17, 2017
बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड एक एक्ट्रेस के साथ रात बिताने के लिए 1 लाख रुपये लेता था। पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड की तलाश शुरू कर दी है।