फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक जेल में राम रहीम के 12 दिन में 12 साइड इफेक्ट, मुश्किल में कैदी

Wed, 06 Sep 2017 02:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 13
राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को रेप केस में रोहतक जेल में आए 12 दिन हो गए हैं, अभी से इसके साइड इफेक्ट आने शुरू हो गए हैं। कैदी भी मुश्किल में हैं।
विज्ञापन

2 of 13
रोहतक जेल - फोटो : ANi
1. गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा के चक्कर में सुनारिया जेल के सभी काम-धंधे बंद हो गए हैं। जेल में डेरामुखी के आने के बाद से कैदियों से कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 13
rohtak jail
2. जेल में न तो पेंटिंग तैयार की जा रही, न सिलाई केंद्र में महिला कैदी पहुंच रही हैं। 

4 of 13
गुरमीत राम रहीम सिंह
3. संगीत सिखाने का केंद्र और प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र भी बंद हैं। कैदियों को दिन भर बैरक के अंदर रखा जा रहा है। काम नहीं करने की वजह से कैदियों को मजदूरी भी नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन

5 of 13
Gurmeet Ram Rahim Singh
4. सरकार के निर्देश पर जेल में सिलाई-कढ़ाई केंद्र, हथकरघा केंद्र, आरा मशीन, वुडन प्लेनर, कंबल बनाने का केंद्र, बुनाई, जिल्दसाजी, स्क्रीन प्रिंटिंग सहित कई केंद्र चलाए जा रहे हैं। सभी बंद हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
5. इनके अलावा कैदियों को कपड़ा, गमला, साबुन बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। कैदियों के मनोरंजन के लिए कबड्डी, बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं भी होती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाते हैं। सभी बंद हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
Gurmeet Ram rahim
6. सरकार के निर्देश पर जेल प्रशासन ने जेल से बाहर जाने के बाद कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रशिक्षण कार्य शुरू किये थे, ताकि वह खुद का कामकाज करके जीवन बिता सकें। जेल में इन कामों को करने पर कैदी को मजदूरी मिलती है। लेकिन इस समय कैदी न तो काम कर पा रहे हैं न उन्हें मजदूरी मिल रही है। 

8 of 13
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
7. न क्विज कंपटीशन, न सांस्कृतिक कार्यक्रमः जेल में गुरमीत राम रहीम के आने के बाद से न तो कोई क्विज कंपटीशन हुआ, न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

9 of 13
sant gurmeet ram raheem singh insa - फोटो : file photo
8. कैदियों को संगीत सिखाने का काम भी बंद है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत महिला कैदियों के लिए शुरू किया गया सिलाई सेंटर भी बंद है। 

10 of 13
गुरमीत राम रहीम
9. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की मनोवैज्ञानिक प्रो. प्रोमिला बत्रा का कहना है कि कैदियों की मानसिकता को सही दिशा में करने के लिहाज से जेल में कई तरह के कार्य कराये जाते हैं। काम के अचानक बंद होने से कैदियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, लेकिन शारीरिक मेहनत के बाद दो तीन दिन का आराम अच्छा होता है। बशर्ते वह एक सीमा तक हो, नहीं तो कैदी के अंदर चिड़चिड़ापन आने की आशंका बन जाती है। 

11 of 13
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
10. सुनारिया जेल के बैरक बने कैदियों की ‘काल कोठरी’। डेरा प्रमुख के जेल में होने से 12 दिन से बैरक से बाहर नहीं निकले कैदी।

12 of 13
gurmeet ram rahim
11. न तो 12 दिन से डेरा राम रहीम का परिवार उनसे मिलने आ रहा है और न ही अन्य कैदियों को उनके परिजनों से मिलने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
12. इसकी अधिक मार गरीब तबके के कैदियों पर पड़ रही है। उन्हें न तो परिवार से रुपये मिल रहे हैं न जेल में मजदूरी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें