फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS आतंकियों को ले जा रही ATS वैन रास्ते में खराब, अफसरों ने लगाया धक्का

Sun, 12 Mar 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की एटीएस टीम का दी गई गाड़ियों की क्या बुरी हालत है इसका पुख्ता सबूत मिला है। राजकोट और भावनगर से पकड़े गए आतंकवादियों को कोर्ट से वापस कारगर ले जा रही एटीएस की गाड़ी रास्ते में ही खराब हो गई। मिनी वैन के खराब होने के बाद एटीएस के अधिकारियों को नीचे उतर कर धक्का मारना पड़ा।
विज्ञापन


बड़े आतंकियों को ले जाने वाले वाहन के अचानक रास्ते में खराब हो जाने का अनुभव एक अधिकारी ने शेयर किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि रास्ते में गाड़ी का खराब होना बेहद खतरनाक था, क्योंकि आईएस के संदिग्ध हमारे साथ थे और कुछ भी हो सकता था।

गाड़ियों की खस्ता हालत पर गुजरात एटीएस के सीनियर अधिकारी ने कहा कि उनके पास कुल 35 से 40 गाड़ियां हैं, पहले बात तो इनकी संख्या बहुत कम और दूसरा इनकी हालत बहुत बुरी है। उन्होंने आगे कहा कि दूसरे राज्यों के एटीएस स्टॉफ को गाड़ियों की देखभाल के लिए भत्ते दिए जाते हैं, लेकिन गुजरात एटीएस के लिए ऐसी कोई सुविधा नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े हुए दोनों आतंकी वसीम और नईम को पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। दोनों को कोर्ट ने फिर से पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल, दोनों की  पुलिस रिमांड शुक्रवार को खत्म हो रही थी, इसलिए इन्हें राजकोट के कोर्ट में पेश किया गया था। पहले रिमांड पर भेजे जाने के दौरान एटीएस ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठन ISIS के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें