फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में प्रधान को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, भीड़ ने किया हंगामा

Sat, 05 Aug 2017 02:18 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर फतेहगढ़ से आ रहे बिजौरी ग्राम के प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने प्रधान के शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया और भाग निकले। प्रधान सपा समर्थक थे। परिजनों व ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधीक्षक व अन्य आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रधान के भाई भूमिराज सिंह ने गांव के ही रामू पंडित और गांव नगला मना निवासी आदित्य उर्फ गुड्डू के खिलाफ प्रधान की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि उसने तहरीर में घटना का कारण नहीं बताया है।

एसपी दयानंद मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों के बीच से चुनाव की रंजिश की बात सामने आई है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जाएगी। हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने मातहतों को हमलावरों की गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए। बिजौरी गांव निवासी प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव (47) इन दिनों बच्चों के साथ फतेहगढ़ के मोहल्ला अंबेडकर मूर्ति जेएनवी रोड पर रहते थे। दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से गांव आ रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग पर कालिका सिंह महाविद्यालय के पास हमलावरों ने उनको ओवरटेक करके रोका। हमलावर पीछे से पिकप से आए थे। बाइक रुकते ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से घायल प्रधान ने भागने का प्रयास किया तो हमलावरों ने दौड़ाकर उनको घेरा और दनादन गोलियां झोंक दीं। प्रधान सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया तो वे धमकी देते हुए भाग निकले। प्रधान की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सुरेंद्र सिंह के पिता रामनाथ और पत्नी कांती देवी के साथ ही अन्य परिवारीजन व सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वे हत्यारों की गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे। फोर्स के साथ पहुंचे एसओ राजबहादुर सिंह ने आलाधिकारियों को सूचना दी।

पुलिस ने परिवारीजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ। कुछ ही समय बाद एसपी दयानंद मिश्र मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवारीजनों से पूछताछ के दौरान प्रधानी की रंजिश की बात सामने आई। इस बीच सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव भी आ गए। उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें