फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकड़ौली टोल के पास हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मकड़ौली टोल के पास हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मकड़ौली टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गोहाना के गांव गढ़ी सराय निवासी जयप्रकाश ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। उसका छोटा भाई ओमप्रकाश निजी कंपनी में नौकरी करता है। ओमप्रकाश 2 अगस्त को ड्यूटी पर गया था, मगर वह वापस घर नहीं आया। परिजनों ने कई घंटों तक ओमप्रकाश की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने सूचना दी कि ओम प्रकाश की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ओम प्रकाश बाइक से घर आ रहा था। हादसा मकड़ौली टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें