फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर हुआ युवक से प्यार तो घर से भागी युवती, मिला धोखा

Mon, 25 Jul 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोंठ (झांसी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में झांसी के मोंठ में मोबाइल पर एक युवक से हुए प्रेम में युवती ने अपना घर छोड़ दिया, लेकिन उसे प्रेमी ने धोखा दे दिया। घर छोड़कर अमरा पहुंची युवती को प्रेमी नहीं मिला। प्रेमी ने मोबाइल भी बंद कर लिया। परेशान युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रविवार को रात करीब 11 बजे अमरा के ग्राम प्रधान ने मोंठ पुलिस को सूचना दी कि एक युवती गांव के बस स्टैण्ड पर खड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस महिला सिपाही के साथ मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की।

थाने लाई गई युवती ने पुलिस को बताया कि वह रायबरेली की रहने वाली है। उसका भाई मुम्बई में काम करता है। भाई के साथ एक लड़का भी काम करता है जिससे मोबाइल पर उसकी काफी दिनों से बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पहुंची तो मिला धोखा

girl in love
मोबाइल पर हुए प्रेम के आधार पर युवक ने उसको मोंठ स्टेशन पर बुलाया था। वह इलाहाबाद से सांयकाल करीब 6 बजे झांसी आ गयी।

झांसी बस स्टैण्ड से मोंठ स्टेशन के लिए बस में बैठी। बस में बैठते ही उसने अपने प्रेमी से बात की। प्रेमी ने अमरा बस स्टैण्ड उतरने के लिए कहा।

रात करीब नौ बजे वह अमरा बस स्टैण्ड पर उतरी और अपने प्रेमी को फोन लगाया। प्रेमी से बात हुई कि वह अमरा बस स्टैण्ड पर आ गयी है। इसके बाद प्रेमी ने कहा कि वहीं रुको वह आ रहा है। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बन्द कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें