उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती की कथित तौर पर हत्या करके उसका शव फंदे से लटका दिया गया। घटना कासगंज रोड के पास एक सरकारी स्कूल की है, जहां कमरे के रोशनदान से लड़की का शव लटका हुआ देखने के बाद अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि लड़की गांव नगला जलाल की रहने वाली थी और स्कूल में तैनात एक अध्यापक से उर्दू भाषा की ट्यूशन पढ़ने कभी-कभार जाती थी।मृतका के पिता ने छेड़छाड़ के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार स्कूल के अध्यापक मोहम्मद जियाउर्रहमान ने प्रतिदिन की तरह स्कूल का गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया तो पाया कि बरामदे के समीप कमरे के रोशनदान पर गांव नगला जलाल निवासी सोनी का शव लटक रहा था।