फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर पंचायत ने बरसाए कोड़े

Sat, 05 Mar 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पहले पिता, फिर पंचायत ने की पार की दरिंदगी की हद
  • 6 महीने पहले मां गुजर गई थी, बाप बनाने लगा हवस का शिकार
विज्ञापन
पहले पिता, फिर पंचायत ने की पार की दरिंदगी की हद - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 महीने पहले जब उसकी मां गुजरी तो उसके जहन बेटी का ख्याल जरूर आया होगा। मरते वक्त उसे इस बात की बेफिक्री होगी कि बेटी पिता की बाहों में महफूज रहेगी। लेकिन बेटी पहले पिता की बगनीयती, फिर पंचायत की वहशत की शिकार हो गई।
विज्ञापन


अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ पहले पिता ने दुष्कर्म किया, रही-बची कसर फिर पंचायत के वहशी फरमान ने पूरी कर दी। पंचायत के ठेकेदारों ने आरोपी पिता के साथ-साथ उस बेटी पर भी सरेआम कोड़े बरसाए।

पंचायत के तुगलकी फरमान पर अंजाम दी गई तालीबानी वहशत को किसी आरटीआई कार्यकर्ता ने चुपके से मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया और पुलिस को इत्तला की।
विज्ञापन


अग्रेंजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ पर अपलोड किए गए वारदात के वीडियो को देखकर किसी का भी कलेजा धक हो जाएगा।
विज्ञापन

6 महीने पहले मां गुजर गई थी, बाप बनाने लगा हवस का शिकार

आखिर बेटी को किस गुनाह की सजा? - फोटो : demo pic
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक दिल दहला देने वाली वारदात कोल्हापुर से करीब 140 किलोमीटर दूर सतारा जिले के पचवड गांव की है। यहां कि स्थानीय गोपाल समुदाय की जाट पंचायत ने बेटी का यौन शोषण करने वाले पिता को तो सजा सुनाई ही, पीड़िता पर भी कोड़े बरसाने का फरमान जारी कर दिया।

जाट पंचायत ने 55 वर्षीय आरोपी पिता पर 7 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। वहीं बेटी पर बरसाए गए कोड़ों के बारे में दलील ये है कि ऐसा करने से बेटी पवित्र हो जाएगी।

वीडियों में पुलिस ने ये भी देखा कि हमलावरों ने पिटाई में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे भी तोड़ डाले।

पुलिस की मानें बेटी को हवस का शिकार बनाने वाला शख्स नशेड़ी है और करीब 6 महीने पहले उसकी बीवी गुजर गई थी। पंचायत ने दोनों को दंड दिया। वीडियो क्लिप को साक्ष्य मानते हुए पंचायत के सदस्यों शिवाजी पवार, दत्तु चव्हाण, सारजेराव चव्हाण और राजाराम पवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोपाल समुदाय के इन लोगों को खानाबदोश माना जाता है जो अमूमन सड़कों के किनारे रहकर और नट का खेल दिखाकर जीविका चलाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें