1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट समेत दर्जनों संगीन अपराधों में जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की अय्याशी की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अबु सलेम पेशी के लिए मुंबई से लखनऊ जाने के दौरान चलती ट्रेन में शादी भी की।
मिड-डे की एक रिपोर्ट में एक्सक्लूसिव तस्वीरें जारी करते हुए दावा किया गया है कि अबु सलेम चलती ट्रेन में एक महिला और अपने रिश्तेदारों से मिला। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सलेम किस तरह से महिला से शादी करने लिए अदालत से अनुमति ली और जेल में अय्याशी कर रहा है।
तस्वीरों में दिख रही 26 वर्षीय महिला का नाम सैयद बहार कौसर बताया जा रहा है। शादी के दौरान ट्रेन में अबु सलेम के रिश्तेदार और परिजन भी मौजूद रहे।