फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ आठ महीने तक गैंगरेप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी

Sun, 13 Aug 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नूंह
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
हरियाणा के नूंह से शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां वीडियो बनाकर आठ महीने तक लगातार युवती से गैंगरेप किया गया। युवती गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका गर्भ गिरवा दिया। आरोप है कि आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता (19) ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने खेतों पर पशुओं के लिए चारे लेने जाती थी। जनवरी में गांव के ही एक युवक ने उसे अपने झांसे में फंसा लिया और शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद आरोपी रोजाना उसके साथ खेतों पर पहुंच जाता और संबंध बनाता। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद युवक ने अपने एक साथी से मिलवाया और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर बलात्कार कराया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। गर्भवती होने पर गर्भ भी गिरवा दिया। तंग आकर युवती ने शुक्रवार को नूंह के महिला थाने में शिकायत दी। जहां पुलिस ने अलीशेर और दीन मोहम्मद पुत्र के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें