फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार, नाबालिग से यार्ड में खड़ी गाड़ी में गैंगरेप

Mon, 09 Oct 2017 06:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को उसने पहले अपनी हवस का शिकार बनाया। इतने में भी मन नहीं भरा तो अपने 4 दोस्तों के सामने उसे परोस दिया, जहां सभी ने स्टेशन के यार्ड में खड़ी गाड़ी में रात भर उसके साथ हैवानियत का नंगा नाच किया।
विज्ञापन


दिल दहला देने वाला ये मामला बिहार का है, जहां एक युवक नाबालिग लड़की को जयनगर स्टेशन से दरभंगा लाया। उसके साथ चार और दोस्त भी थे। दरभंगा स्टेशन के यार्ड में इस कुकर्म को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने छपरा स्टेशन पर गिरफ्तार किया, जहां से वो लड़की को गुजरात ले जाने की फिराक में थे।

पीड़िता की चालाकी से पकड़ाए बलात्कारी

नाबालिग लड़की बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली है और उसका परिवार जयनगर में एक दुकान में मजदूरी करता है। गैंग रेप का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की चालाकी से पांचों युवकों को बिहार के छपरा स्टेशन पर रेल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पीड़िता से पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि एक युवक अपने चार साथियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को शादी के बहाने फुसलाकर जयनगर स्टेशन से गंगा सागर एक्सप्रेस ट्रेन से दरभंगा लाया। आरोपी लड़की को खाना खिलाने के बहाने स्टेशन के यार्ड में खड़ी गाड़ी में ले गए और बारी-बारी से रेप किया।
विज्ञापन

पानी पीने के बहाने उतरी

इसके बाद पांचों युवक शादी कराने का झांसा देकर पीड़िता को साबरमती एक्सप्रेस से गुजरात ले जा रहे थे। रास्ते में छपरा स्टेशन पर लड़की पानी पीने के बहाने उतरी और पुलिस को आपबीती सुनाई। इस पर छपरा रेल पुलिस की टीम ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार पांचों आरोपी उगेंद्र कुमार यादव,नागेंद्र कुमार यादव, श्याम सुंदर यादव, राम स्वार्थ यादव एवं श्याम कुमार नेपाल के धेनुषा जिले के वर्मा मांझी गांव के रहने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें