फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार परिवारों ने किया धर्म परिवर्तन, अपनाया ये धर्म, इलाके में तनाव

Sat, 09 Sep 2017 01:01 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
चार परिवारों के धर्म परिवर्तन करने से हड़कंप मच गया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब गांव वालों ने अनजान लोगों को देखकर पूछताछ की तो सारा राज खुलकर सामने आ गया। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन


घटना सीएम योगी के गृह क्षेत्र गोरखपुर की है। खुखुंदू के एक गांव में चार हिन्दू परिवार को ईसाई धर्म से जोड़ा गया है। इसको लेकर गांव वालों में आक्रोशित हो गए और मामला पुलिस तक पहुंच गया। धर्म से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

खुखुंदू के पईलहां टोला की रहने वाली अनीता देवी ने एक शख्स की प्रभाव में आकर ईसाई धर्म अपना लिया। उसने अपने पति ओमप्रकाश गुप्ता और देवर रामप्रवेश देवरानी आरती देवी को प्रेरित कर ईसाई धर्म से जोड़ दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल
लोगों की मानें तो ईसाई धर्म के प्रचारक देर रात को अनीता के घर पहुंचते थे और लोगों को अपने प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन कराते थे, लेकिन इसकी जानकारी गांव वालों को नहीं थी। गुरुवार की रात ईसाई धर्म से जुड़े चार लोग हरिश्चंद्र गुप्ता के घर से जाने के लिए निकले। 

अनजान लोगों को देख गांव वालों ने पूछताछ शुरू की तो धर्मपरिवर्तन की बात सामने आई। यह भी पता चला कि ओमप्रकाश, हंसनाथ गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता और श्रीनिवास गुप्ता के परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया है। यह लोग रविवार को देवरिया चर्च में होने वाली प्रार्थना सभा में शामिल होते हैं। एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें