फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP नेता प्रवीण तोगड़िया के लापता होने के मामले में राजस्थान पुलिस ने दी ये सफाई

Mon, 15 Jan 2018 10:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : social media
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के लापता होने के मामले में राजस्थान पुलिस पर सवाल उठ रहा है। इसको लेकर पुलिस ने सफाई दी है। 
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस का कहना है कि विहिप नेता तोगड़िया राजस्थान पुलिस की हिरासत में नहीं है। डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने प्रेसनोट जारी कर इस बात को पूर्णतया निराधार व असत्य बताते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस ने प्रवीण तोगड़िया को गिरफ्तार नहीं किया गया है।  

भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आलोक कुमार वशिष्ठ ने कहा, ‘हमारी टीम ने तोगड़िया को गिरफ्तार नहीं किया है। गंगापुर सिटी (राजस्थान) का पुलिस दल गिरफ्तारी वारंट की तामील किए बिना ही लौट रहा है, क्योंकि तोगड़िया अहमदाबाद में नहीं मिले।'
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

गुजरात में वीएचपी के समर्थकों ने किया प्रदर्शन

प्रवीण तोगड़िया - फोटो : social media
गुजरात में प्रवीण भाई तोगड़िया के लापता होने की अफवाह है। वीएचपी कार्यकर्ताओं ने राजस्थान पुलिस पर उन्हें हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए आज सोला थाने का घेराव किया, नारे लगाए और गांधीनगर जाने वाले राजमार्ग पर यातायात जाम किया। उन्होंने पुलिस से तोगड़िया का पता लगाने की मांग की।

वीएचपी की गुजरात इकाई के महासचिव रणछोड़ भारवाड़ ने कहा, ‘हमारे अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आज सुबह 10 बजे से लापता हैं। उनकी जानकारी रखने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है।’ उन्होंने कहा कि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि तोगड़िया को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

वहीं, संगठन के कुछ लोगों का दावा है कि राजस्थान पुलिस ने शहर के पालदी इलाके में वीएचपी के प्रदेश मुख्यालय से तोगड़िया को हिरासत में लिया है और अपने साथ ले गयी है। यह अफवाह फैलने के बाद आज देर रात राजस्थान पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर तोगड़िया को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने की बात से इनकार किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें