फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मूवी देखने मॉल पहुंची विदेशी छात्रा से छेड़खानी, विरोध किया तो हमला

Sat, 30 Sep 2017 05:30 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित एक मॉल में मूवी देखने पहुंची एक विदेशी छात्रा से शुक्रवार रात तीन युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध जताने पर छात्रा पर नस्लीय हमला किया। हंगामा होने पर सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए। इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकले। पीड़ित छात्रा और मॉल प्रबंधन ने देर रात तक सिविल लाइंस थाने में शिकायत नहीं की है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात साढ़े दस बजे की है। विदेशी छात्रा अपने साथियों के साथ सिविल लाइंस स्थित मॉल में मूवी देखने जा रही थी। छात्रा ने जैसे ही मॉल में एंट्री की। इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंच गए। उन्होंने युवती को देखते ही अश्लील टिप्पणी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

सांकेतिक चित्र
बताया जा रहा है कि युवकों ने छात्रा पर नस्लीय हमला भी किया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगे। इस दौरान अन्य लोग भी वहां जुट गए। करीब दस मिनट तक हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलने पर सिक्योरिटी गार्ड और सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

इस बीच तीनों युवक मॉल से भाग निकले। मॉल प्रबंधन ने पीड़ित छात्रा को समझा बुझाकर शांत किया। जिसके बाद छात्रा ने मॉल में मूवी देखी। देर रात तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें