फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में छेड़छाड़ पर दो समुदायों में खूनी संघर्ष, तीन की हत्या

Fri, 16 Sep 2016 10:02 PM IST
टीम डिजिटल

सार

- दूसरे गांव से आए हमलावरों ने छतों पर चढ़कर बरसाईं गोलिया, 12 घायल
- गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक में आग लगाई, तोड़फोड़
- नेशनल हाईवे पर शव रखकर की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दा गांव में शुक्रवार को युवती से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक, रायफल और अवैध हथियारों से गोली बरसाकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार को मेरठ रेफर किया गया है। दोनों पक्ष अलग अलग समुदाय से हैं। छेड़खानी से नाराज ग्रामवासियों ने गांव में एक दुकान व बाइक को आग लगा दी और एक दुकान में तोड़फोड़ की। घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने एक शव को नेशनल हाईवे 74 पर रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने किसी तरह करीब तीन घंटे बाद शव उठाया। गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह बिजनौर पहुंच गए हैं और वहीं डेरा डाल दिया है। तनाव को देखते हुए  गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना के बाद से एक पक्ष के लोग फरार हो गए हैं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

स्कूल जाती छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने की छेड़छाड़

ग्रामवासियों के मुताबिक नया गांव और पेद्दा के कुछ युवक गांव पेद्दा के बाहर बस स्टैंड पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करते थे। इस बात पर दोनों पक्षों के युवकों में तनातनी रहती थी। शुक्रवार को एक युवक अपनी बहन को बाइक से बस स्टैंड छोड़ने आया तो दूसरे पक्ष के युवक ने युवती से छेड़खानी कर दी। विरोध पर  युवक को पीट दिया गया। युवक अपने साथियों को बुला लाया और दूसरे पक्ष के युवकों से मारपीट कर दी। पेद्दा गांव से नया गांव में विवाद की सूचना दे दी गई। दोनों गांव आमने-सामने हैं। ग्रामवासियों के मुताबिक नया गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर लाइसेंसी बंदूक, रायफल व तमंचे लेकर पेद्दा गांव में आ धमके। मकानों की छतों पर चढ़कर  दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ। 
गोली लगने से 32 वर्षीय अहसान की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बड़े भाई अनीसुद्दीन ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अनीसुद्दीन के 17 साल के भतीजे सरफराज ने मेरठ जाते समय दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

लोगों ने शव हाइवे पर रखकर लगाया जाम

Bijnor
इस घटना में गोली लगने व पथराव में याकूब का 20 साल का पुत्र शाहनवाज, शमीम का 22 साल का पुत्र मो. सलीम, वरीसुद्दीन का 18 साल का पुत्र सलाउद्दीन, मो. हनीफ की 55 साल की पत्नी मुनीजा, नफीस का 22 साल का पुत्र मो. अनवार, हनीफ का 19 साल का पुत्र फुरकान, जुल्फकार का 16 साल का पुत्र शादाब, अमीरूद्दीन की 17 साल की पुत्री फरहीन, हनीसुद्दीन की 50 साल की पत्नी जरीना, सलामत का दस साल का बेटा शाहरूख, मेहरिश का 15 साल का बेटा गुलफाम, अनीसुद्दीन का दामाद गांव मंडोरा निवासी रिजवान, अहसान की एक साल की बेटी इशा घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल सलीम, शाहनवाज, अनसार, शादाब, रिजवान को मेरठ रेफर किया गया है। उत्तेजित ग्रामीणों ने गांव के अंसार की बाइक, महबूब की हेयर कटिंग की दुकान में आग लगा दी व एक दुकान में तोड़फोड़ की। कातिलों की गिरफ्तारी के लिए एक पक्ष ने अहसान का शव नेशनल हाईवे 74 पर रखकर जमकर नारेबाजी की। डीआईजी ओंकार सिंह के समझाने पर तीन घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने करीब सवा 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मार्ग खुलवाया। एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह, गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा, आईजी बरेली जोन विजय सिंह मीणा ने गांव का दौरा करके घटना की जानकारी ली। दलजीत सिंह व मणि प्रसाद मिश्रा ने बिजनौर में डेरा डाल दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें