अमन विहार इलाके में बुधवार शाम दोस्तों के साथ घूमने आई दो युवतियों के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवतियों की शिकायत पर अमन विहार थाना पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पकड़े गए आरोपी नाबालिग है या फिर बालिग। उम्र की पुष्टि होने के बाद ही पुलिस शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
पुलिस के अनुसार 17 व 18 साल की दो युवतियां परिवार के साथ अमन विहार इलाके में रहती है। बुधवार देर शाम दोनों युवतियां अपने अपने दोस्त के साथ पार्क में घूमने आई थी। रात में दोनों अपने दोस्तों के साथ मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास सुनसान खाली मैदान में बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान पांच युवक वहां पहुंच गए।
युवतियों को देखकर पांचों युवक उनसे छेड़छाड़ करने लगे। युवतियों के दोस्तों ने इसका विरोध किया। आरोपी युवकों ने युवतियों के दोस्तों की जमकर पिटाई कर उन्हें वहां से भगा दिया।