फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पीछा करता था शख्स, सबक सिखाने के लिए उठाया खौफनाक कदम

Thu, 27 Dec 2018 09:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 2 साल के एक व्यक्ति का निजी अंग काट दिया है। महिला का कहना है कि आरोपी व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मानपाड़ा के नानदीवाली क्षेत्र में कल रात हुई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था। 

अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक ने महिला के पति को बताया था कि वह उसकी पत्नी को पसंद करता है, जिसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ। महिला ने सबक सीखाने के लिए पीड़ित शख्स को एक सुनसान जगह पर मंगलवार की रात को बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो म्हात्रे और केनिया ने कथित तौर पर उसपर हमला कर दिया। इस दौरान महिला ने उसका निजी अंग काट दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय लोग डोंबीवली अस्पताल लेकर गए जहां उसकी सर्जरी हुई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने म्हात्रे औप केनिना सहित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को स्थानीय अदालत मे पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें