क्रिकेटर का नाम जोड़ा गया है।
--
बिल्डर के ब्रांड एंबेस्डर बने क्रिकेटर के खिलाफ कार्रवाई की अपील
या
बिल्डर का प्रचार करने वाले क्रिकेटर के खिलाफ हो कार्रवाई
- बुधवार को रेरा में सुनवाई के दौरान निवास प्रमोटर्स के खरीदारों ने वापस मांगे पैसे
- कंपनी के निदेशकों के साथ ही पूर्व क्रिकेटर पर कार्रवाई करने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की तीनों पीठों ने बुधवार को विभिन्न बिल्डरों के कुल 162 मामलों की सुनवाई की। पीठ-1 में सुनवाई के दौरान निवास प्रमोटर्स के खीरदारों ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल को बिल्डर का ब्रांड एंबेसडर देखकर उन्होंने फ्लैट खरीदने का फैसला लिया था। खरीदारों ने अपने पैसे वापस मांगे हैं साथ ही कंपनी के तीनों निदेशक समेत प्रचार-प्रसार करने वाले पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।
बुधवार को निवास प्रमोटर्स बिल्डर के करीब 20 खरीदारों के मामले की रेरा की पीठ 1 में सुनवाई हुई। खरीदारों ने कहा कि ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 में वन लीफ ट्राय नाम से यह प्रोजेक्ट है। वर्ष 2014 में फ्लैट बुक कराया था। बिल्डर ने वर्ष 2017 में कब्जा देने का वादा किया था। प्रोजेक्ट का काम बंद है। बिल्डर उसे पूरा नहीं कर पाएगा। बिल्डर दूसरी जगह फ्लैट लेने का ऑफर दे रहा है। वहां फ्लैट का क्षेत्रफल अधिक बताकर पैसे वसूलेगा। सभी खरीदारों ने बिल्डर के ऑफर को ठुकरा दिया है और अपना पैसा वापस मांगा है। साथ ही कंपनी के तीनों निदेशक और प्रचार-प्रसार करने वाले तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।
रेरा के चेयरमैन राजीव कुमार ने बताया कि निवास प्रमोटर्स की इस परियोजना का ऑडिट कराया जा चुका है। साइट पर काम पूरी तरह से बंद है। बिल्डर ने दूसरी परियोजना में फ्लैट देने का ऑफर दिया है, जबकि खरीदार पैसा वापस मांग रहे है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को सुना गया है। खरीदारों के दूसरी परियोजना में फ्लैट नहीं लेने और पैसे वापस मांगने पर बिल्डर से इस पर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा पीठ वन ने कैपिटल इंफ्राटेक होम्स, गौड़संस आईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्प्रिंग व्यू हाइट्स, सुपरटेक, यूनिटेक आईटेक डेवलपर्स, टूडे होम्स आदि बिल्डरों के मामलों को भी सुना।
वहीं रेरा की पीठ-2 के सदस्य बलविंदर कुमार और भानु प्रताप सिंह ने कुल 58 मामलों को सुना। इनमें अंसल हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन, कॉनसेप हॉरिजन इंफ्रा, गायत्री हॉस्पिटालिटी एंड रियलकॉन, जियोटेक प्रमोटर्स, अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, सिक्का इंफ्रास्ट्रक्चर आदि शामिल है। पीठ तीन ने अपंजीकृत प्रोजेक्टों के 30 मामलों को सुना।