बंगलूरू में बेटी की शादी में पिता की फिल्मी अंदाज में एंट्री हुई, कि बाराती भी देखकर सन्न रह गए। यहां सजा काटने वाला पिता हथकड़ी बांधे हुए अपनी बेटी की शादी में शरीक हुआ। चौंका देने वाली बात है कि उसके दो बेटे भी कुछ इसी हाल में शादी में शामिल हुए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक हाईकोर्ट ने मर्डर के आरोप में घिरे शख्स और उसके बेटों को शादी में शामिल होने की इजाजत दे दी। शादी में शामिल होने के दौरान वे पुलिस की पहरे से घिरे हुए थे और उन्हें आदेश दिए गए कि वे शाम 6 बजे तक जेल में वापस आ जाए।
बताया जा रहा है कि 49 साल के मनोहर मलेड और उसके बेटों पर मर्डर ट्रायल चल रहा है। इन पर मर्डर के साथ-साथ धमकी देने का भी आरोप है। शादी में शामिल होने की अर्जी सेशन कोर्ट में डाली गई थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। इसके बाद तीनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
तीनों ने जमानत की याचिका भी दर्ज की, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कथित तौर पर कहा कि सेशन कोर्ट ने ठोस वजहों से बेल नहीं देने की याचिका खारिज की है। हालांकि तीनों को शादी में शामिल होने की इजाजत दे दी गई।