फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बना दरिंदा, बेटे को तेजाब से जलाकर मारा

Tue, 15 Nov 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गौरखपुर में एक पिता ने संपत्ति विवाद के चलते अपने बेटे को तेजाब डालकर मार डाला। मृतक की पहचना अर्जुन के रूप में हुई है और वह गौरखपुर के खूनीपुर का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन (23) की  पत्नी ने ससुर पर आरोप लगाया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमले के बाद जले अर्जुन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करायाा गया जहां उसकी मौत हो गई। पत्नी निशा की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक ससुर ओम प्रकाश ने दो शादी की है। अर्जुन उनकी पहली पत्नी का बेटा था। दूसरी पत्नी से एक बेटा और दो बेटियां हैं।

आरोप है कि ससुर ओम प्रकाश उनके पति को जायदाद में हिस्सा नहीं देना चाह रहे थे। इसीलिए वह अर्जुन और मेरे साथ अक्सर मारपीट करते थे ताकि हम लोग घर छोड़कर चले जाएं। मारपीट से आजिज आकर वह ब्रह्मपुर झगहां स्थित मायके चली गई। उसके जाने के बाद भी पति के साथ मारपीट का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हाथ पैर बांधकर डाला तेजाब

acid
पुलिस से जब इसकी शिकायत की गई तो उसने अर्जुन पर दबाव बनाकर समझौता करा दिया। निशा के अनुसार उनके ससुर ओम प्रकाश गौड़ मकान बेचने वाले थे। अर्जुन इसका विरोध कर रहे थे। आरोप है कि उन्हें ठिकाने लगाने की योजना बनाकर पिता और सौतेली मां ने 12 नवंबर की रात घर में सोते समय अर्जुन का हाथ-पैर बांधकर तेजाब डाल दिया।

यही नहीं, गंभीर हाल में उन्हें राजघाट पुल के नीचे फेंक दिया गया। रविवार को सुबह किसी ने इसकी इसकी सूचना ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी को दी। सिपाही रामअवध ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें