फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी के लिए दो रुपये मांगने पर पिता ने बेटे को पटक कर मार दिया

Thu, 19 May 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिराथू (कौशाम्बी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम शराबी बाप ने टॉफी खाने के लिए दो रुपये मांगने पर मासूम बेटे को खड़ंजे पर पटक कर उसके सीने पर पैर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घर वाले कानूनी पचड़े में फंसे इसलिए गांव के लोगों ने प्रधान की मदद से उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

नशे का आदी युवक मंगलवार शाम अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। इस दौरान उसका बेटा पिता की गोद में बैठने के बाद टाफी खाने के लिए दो रुपये मांगने लगा। बाप ने उसे झिड़क दिया तो वह जिद पर अड़ गया कि उसे पैसा चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किया अंतिम संस्कार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अपने मासूम बेटे पर प्यार जताने के बाद एकाएक पिता उग्र हो गया। उसने खड़ंजे पर बेटे को पटकने के बाद उसके सीने पर पैर रख दिया। बोला कि दोबारा पैसा मांगा तो घुटकी दबा दूंगा।

हैवान बने बाप की इस हरकत को देख पड़ोसी दौड़कर आए। उन्होंने झटका देकर पैर हटाया। पर, तब तक मासूम के शरीर से जान निकल चुकी थी। शराबी बाप की इस हरकत से लोग सन्न रह गए। इस हादसे के बाद बाप के भी होश उड़ गए।

जानकारों का कहना है कि हादसे के बाद परिजनों ने गांव के प्रधान की मदद से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से पुलिस को अनजान रखा गया है, ताकि परिजन किसी प्रकार के कानूनी अड़चन के पेच में न फंस जाएं। हृदय विदारक यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें