फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की जंग हार गई रेयान स्कूल की जिया, स्कूल बस से उतरते समय आई थी वाहन की चपेट में

Thu, 19 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • नौ दिन से कोमा में थी, मंगलवार रात मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया 
  • लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में बस चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
जिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ दिन पहले स्कूल बस से उतरते वक्त अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हुई रेयान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा जिया (8) जिंदगी की जंग हार गई। उसने मंगलवार रात मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने मंगलवार रात ही स्कूल बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि चालक द्वारा बच्ची को गलत साइड पर उतारने की वजह से वह अज्ञात वाहन की चपेट में आई थी। पुलिस ने स्कूल बस चालक को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। सेक्टर सात निवासी पंकज जुनेजा की बेटी जिया (8) सेक्टर-40 के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती थी।

9 मई को स्कूल बस उसे घर छोड़ने के लिए आई थी। इस दौरान चालककी लापरवाही से उसे गलत साइड पर उतार दिया गया। इस दौरान पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जिया को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, तब से वह कोमा में थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिया की मृत्यु पर विलाप करते ‌परिजन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने जिया की मां नीतू की शिकायत पर  स्कूल बस चालक विनोद के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया था। पांच दिन पहले अभिभावकों ने बच्ची का उपचार न कराने का आरोप लगाकर स्कूल के सामने हंगामा किया गया था।

इसके बाद से उपचार की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन के पास थी। जिया के पिता पंकज जुनेजा का कहना है कि स्कूल बस चालक की लापरवाही से उसकी बेटी की मौत हुई है। उसे न्याय चाहिए। इधर पुलिस प्रवक्ता हवा सिंह ने कहा कि बच्ची की मौत पर दुख है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब इस मामले में धारा 304ए जोड़ दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें