कर्नाटक में दक्षिणी बंगलुरू के एक इलाके से पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को कॉलेज छात्रा से सात लाख रुपए ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे सात लाख रुपए ऐंठ लिए।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, महादेवपुरा थाने की पुलिस ने बताया है कि एक युवक ने 18 वर्षीय छात्रा से पहले फेसबुक पर दोस्ती की और फिर उसकी निजी तस्वीरें ले लीं। इसके बाद फिर छात्रा से पैसों की डिमांड करने लगा।
इतना हीं नहीं आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसके निजी तस्वीरें सार्वजनिक कर उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद वह अमीर घर की बेटी से लाखों रुपए ऐंठ लिए। आरोपी की पहचान राहुल संपथ के रूप में हुई है।