फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे का शिकार हुई कर्नाटक की नर्स लौटेगी देश, सुषमा ने दिया आश्वासन

Sat, 24 Jun 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
विज्ञापन
भारतीय विदेश मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब के भारतीय दूतावास से कर्नाटक निवासी भारतीय नर्स को गुलामी से मुक्त कराने में मदद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने भारतीय दूतावास से कहा है कि सऊदी अरब में गुलामी का शिकार हुई महिला की हर संभव मदद करने की कोशिश की जाए। बता दें कि जिसे कथित तौर पर खाड़ी के देश में गुलामी के लिए ढकेल दिया गया है।
विज्ञापन


स्वराज ने सऊदी अरब में भारतीय राजदूत अहमद जावेद को ट्विट कर कहा कि सऊदी में गुमामी का शिकार महिला नर्स को बचाने में मदद कीजिए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सऊदी अरब में एक काफील ने 24,000 सउदी रियाल (4,12,660 रुपये) की मांग की है ताकि उसे मुफ्त कर दिया जाए। 

बता दें कि ट्विटर पर एक अलग क्वेरी के जवाब में स्वराज ने कहा कि हर भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) कार्ड को ओसीआई (भारत के विदेशी नागरिकता) कार्ड में बदला जाना है। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांग पीड़ित व्यक्तियों के लिए बाहरी मामलों के मंत्रालय के पासपोर्ट डिवीजन को निर्देश दिया। ऐसे लोगों को अनिवार्य रूप से पासपोर्ट नवीनीकृत कराने में मदद की जाए। यह जवाब उन्होंने एक पीड़ित के अपने विकलांग  पुत्र के पासपोर्ट को नवीनीकृत करने के लिए मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद उनका यह जवाब आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें