उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद में अजीबो गरीब आरोप लगाकर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले इंजीनियर पति का पत्रकार पत्नी ने पलटवार किया है। तीन दिन पहले इंजीनियर ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी कि पत्नी उसे पति नहीं मानती और हाथ लगाने पर जेल भिजवाने की धमकी देती है।
जवाब में महिला पत्रकार का कहना है गलती उसकी नहीं बल्कि पति की है, वो हनीमून ट्रिप पर ही गर्ल फ्रेंड को साथ बुलाना चाहता था।
गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करने वाले मुरादाबाद के आईटी इंजीनियर ने तीन दिन पहले सिविल लाइंस थाने में अपनी पत्रकार पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंजीनियर का आरोप था कि शादी को करीब दो साल गए हैं, लेकिन उसकी पत्नी उसे पति नहीं समझती।
इंजीनियर ने रिपोर्ट में दावा किया था कि उसकी पत्नी गुड़गांव में पत्रकार है और टच करने पर जेल भिजवाने की धमकी देती है।