फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्बीर ने कबूला- आतंक फैलाने के लिए पाक ने की फंडिंग, हाफिज से हुई थी फोन पर बातचीत

Sat, 23 Sep 2017 08:38 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
शब्बीर शाह
विज्ञापन
अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ ईडी ने दिल्ली कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में ईडी ने बताया है कि शब्बीर शाह को पाकिस्तान पैसा भेजता है। ईडी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि शब्बीर ने कबूल किया कि कश्मीर के मुद्दे पर उसने आतंकी हाफिज सईद से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने बताया कि हाल ही में सईद से जनवरी 2017 में भी बातचीत हुई। 
विज्ञापन
Shabir Shah received funds from terror outfits from Pak to promote terror activities in J&K & others parts of India, ED in its chargesheet — ANI (@ANI) September 23, 2017 Enforcement Directorate files chargesheet in Delhi Court against Separatist leader Shabir Shah in PMLA Case. — ANI (@ANI) September 23, 2017 ईडी ने आरोप पत्र में बताया है कि शब्बीर शाह ने इस बात को खुद कबूल किया है कि उनके पास अपनी आय का कोई स्रोत नहीं है। इस तरह वह अपनी आय के बारे में कोई आईटीआर फाइल नहीं करता। ईडी ने बताया कि पार्टी के लिए चंदा नगद में लिया जाता है। जबकि उस चंदे की रसीद भी नहीं देता था।
विज्ञापन

  Shabir Shah admitted he has no source of income of his own and as such he does not file any ITR regarding his income: ED in its chargesheet — ANI (@ANI) September 23, 2017
पढ़ें:- गिलानी के बेटे से एनआईए करेगी फिर पूछताछ, भेजा गया समन
विज्ञापन

शब्बीर शाह
चार्जशीट में ईडी ने बताया कि शब्बीर शाह को पाकिस्तान से आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादी संगठनों से पैसा आता है। ईडी ने चार्जशीट में कहा है कि शब्बीर शाह की पत्नी भी टेरर फंडिंग में हवाला के जरिये पैसा जुटाने का काम करती थीं।  ED in its chargesheet also found that Shabir Shah's wife Dr. Bilquis was also involved in collecting money through Hawala in terror funding — ANI (@ANI) September 23, 2017 पढ़ें:- टेरर फंडिंग पर एनआईए के काम में केंद्र का हस्तक्षेप नहीं : राजनाथ

आपको बता दें कि शब्बीर शाह और असलम वानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। असलम वानी ने खुलासा किया था कि शब्बीर शाह को पाकिस्तान से करोड़ों रुपये आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें