नशे में धुत 21 वर्षीय युवती ने थाने में जमकर हंगामा किया और सिपाहियों से मार पीट की। युवती के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद वायरल हो गया है।
मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती और उसके प्रेमी को डेंजर ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामला मुंबई के वर्ली इलाके का है। आरोपी युवती देर रात को कार से कहीं जा रही थी तो पुलिस ने देखा कि कार बार-बार डिवाइडर से टकरा रही है और रोड से बहक रही है। इसके बाद पुलिस ने युवती और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
थाने लाने से गुस्साई युवती ने थाने में जमकर हंगामा किया और सिपाहियों से अभद्रता की। रिपोर्ट के अनुसार, युवती ने न सिर्फ यहां सिपाहियों से मार पीट की बल्कि एक को दांत से काट भी लिया। अगली स्लाइड में देखें युवती के हंगामे का वीडियो-