एक महिला का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार डॉक्टर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने बताया है कि उसने अभी तक पांच महिलाओं समेत छह लोगों का कत्ल कर चुका है।
आरोपी डॉक्टर की करतूत का खुलासा तब हुआ जब महाराष्ट्र पूर्व प्राथमिक शिक्षिका सेविका संघ (एमपीपीएसएसएस) की अध्यक्ष अचानक लापता हो गई। एमपीपीएसएसएस की सचिव ने उनके लापता होने की पुलिस से शिकायत की और मामले की सीआईडी जांच की मांग की।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कि पाया कि 49 वर्षीय मंगल जेढे नामकी महिला कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के वाई से गोवा बेटी के डिलीवरी में जा रही थी तभी रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया और बाद में आरोपी डॉक्टर और उसकी नर्स ने लीथल नामक दवा की ओवर डोज देकर उसे मार दिया।
डॉ. डेथ के नाम से कुख्यात हुए डॉक्टर संतोष पॉल को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अब तक वह पांच महिलाओं समेत छह का कत्ल कर चुका है।