गांजे की तस्करी के लिए आजीबो-गरीब तरीके अपनाए जाने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन हैदरबाद से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर कोई भी दंग रह जाए। दरअसल, यहां से एक डॉक्टर चॉकलेट के अंदर गांजा मिलाकर उन्हें ऑनलाइन बेच रहा था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आया डॉक्टर शुजात अली खान (35) ऐसे एक चॉकलेट को 1800 रुपये में बेच रहा था। 2006 में हैदराबाद के मेडिकल कॉलेज से पास आउट डॉक्टर सरकारी अस्पताल निजामसागर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज में 2014 तक मरीजों का इलाज कर चुका है।
'गांजा चॉकलेट' की कीमत 500 से 1800 रुपये
arrest
- फोटो : demo
जब डॉक्टर को अपने प्रोफेशन में तरक्की नहीं मिली तो इसके बाद उसने अपना बिजनेस करने का फैसला लिया और पैसों की भूख ने उसे ऐसा अपराध करने को मजबूर कर दिया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक डॉक्टर गांजा चॉकलेट्स को ऑनलाइन बेचता था, जिसमें उसका मुख्य जरिया सोशल साइट इंटाग्राम हुआ करता था।
चौंका देने वाली बात है कि लेबल लगी हुईं चॉकलेट्स को वो 500 से लेकर 1800 रुपये तक बेचता था। अपनी चॉकलेट को बेचने लिए उसने पूरे देश से करीब तीन हजार क्लाइंट बांधे हुए थे, जिनसे मेल के जरिए वो संपर्क में रहता था।
गिरफ्तारी के वक्त आरोपी डॉक्टर के पास से ऐसी 45 चॉकलेट के डब्बे को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि इस डब्बे को तमिलनाडु के वेल्लौर में भेजने की तैयारी की जा रही थी।
पहले भी हो चुकी है ऐसी ही गिरफ्तारी
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
इससे पहले भी 33 साल के एक शख्स को गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस शख्स सयैद शाहित हुसैन के घर के अंदर एलईडी लाइट्स से करीब 9 किलो गांजा बरामद किया गया था। इतना ही नहीं ये आरोपi अपने घर में गांजे की खेती भी कर रहा था।