फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी रेस्तरां ने ग्राहकों को पिलाया सीवर का पानी, होटल सील

Sun, 13 Aug 2017 04:03 PM IST
एजेंसी, भाषा
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-18 में एक नामी रेस्तरां में खाना खाने गए लोगों को होटल पर गंदा पानी पिला दिया। कथित रूप से सीवर का पानी पीने से तीन परिवार के लोगों की तबियत खराब हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही होटल को सील कर दिया है। घटना के बाद से होटल मालिक फरार है।
विज्ञापन


नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-18 स्थित पंजाबी बाय नेचर रेस्तरां में बीती रात पतंजलि में डॉक्टर के रूप में काम करने वाले जयेश शर्मा, महेश शर्मा और ओपी शर्मा अपने परिवार समेत खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद जब इन लोगों ने पानी पिया तो उसमें बदबू आई। गंदा पानी पीने से इन लोगों को उल्टी होने लगी। इस बात की रिपोर्ट उन्होंने थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई। 

एसपी ने बताया कि पुलिस ने होटल के मैनेजर अमित मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया है। होटल का मालिक पुनीत पुरी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल के पानी का सैम्पल मौके से लिया है। शुरुआती जांच में ऐसा सामने आया है कि पीने के पानी में सीवर का पानी मिल गया था। फिलहाल पुलिस ने होटल को शनिवार की दोपहर को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें