यूपी में झांसी के पास मऊरानीपुर कस्बे में रुपयों के लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने दिल दहला देने वाले वारदात को अंजाम दिया। पैसे मांगने से गुस्साए दबंगों ने पैट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना उस समय हुई जब शनिवार रात मृतक अपना ढाबा बंद कर रहा था।
मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार है। नगर के मुहल्ला गांधीगंज में रहने वाले शंकर साहू (42) छतरपुर रोड पर स्थित रिलाइंस पैट्रोल पंप के सामने ढाबा चलाता था।
उसका मुहल्ले के ही नरेश उर्फ झल्लू चतुर्वेदी पुत्र राजाराम व मुक्की पुत्र रमेश चतुर्वेदी से लेनदेन को लेकर विवाद था। शंकर अपने पैसे मांगने के लिए उनके घर चला गया था, जिससे आरोपी नाराज हो गए थे।