सुनंदा पुष्कर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने कनाडा के न्याय विभाग को पत्र लिखा और मामले से जुड़ी अहम जानकारी मांगी है। खबरों के अनुसार पुलिस ने सुनंदा और कांग्रेस नेता शशि थरूर के फोन से डिलीट हुई चैट की मांग की है, ताकि मामले की जांच में मदद हो सके।
डेक्कल क्रोनिक्ल की खबर के अनुसार विभाग ने पत्र लिख रिसर्च मोशन लिमिटेड से चैट की मांग की है। वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसकी दोस्त सुनंदा ने बताया था कि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के बीच चैट पर बात होती है और वह डिलीट कर दी गई।