फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पिता बेटे के कत्ल के बाद बेटियों को किया कैद

Sun, 28 Aug 2016 08:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समयपुर बादली इलाके में दो मासूम बेटियों को काल कोठरी में मरने के लिए छोड़ गए बेरहम पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसने भागने से पहले अपने ढाई साल के बेटे को मुनक नहर में जिंदा फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे का शव हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट के पास से बरामद किया था। मृत बच्चे की पहचान लक्ष्य के रूप में हो गई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अपनी पत्नी की भी हत्या कर चुका है।

हालांकि अब तक की पूछताछ में उसने इस बात का खुलासा नहीं किया है। पुलिस उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मीडिया में खबर आने के बाद से आरोपी बबलू काफी चौकस हो गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात वह अपने घर के पास पहुंचा था, लेकिन किसी ने उसे बता दिया कि उसे पुलिस तलाश कर रही है। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों से बबलू के बारे में जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। शनिवार को बबलू बादली औद्योगिक इलाके में घूमता हुआ पकड़ा गया।

शुरू में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने जो खुलासा किया इससे पुलिस के होश उड़ गए। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने दो माह पहले बेटे को लेकर घर छोड़ दिया था, लेकिन अगले ही दिन वह बच्चे को वापस उसके हवाले कर चली गई। उसके पास बच्चों को खिलाने के लिए खाना नहीं था।

गंदगी और गर्मी की वजह से तीनों बच्चे बीमार हो गए थे। उसके बेटे की हालत बेटियों से बदतर हो गई थी। उसके पूरे शरीर में फंगस फैल चुका था। जगह-जगह फोड़े हो गए थे और कीड़े निकल रहे थे। यह उससे देखा नहीं गया।

वह 18 अगस्त को बेटे को लेकर मुनक नहर पहुंचा और उसे जिंदा पानी में फेंक दिया। पुलिस ने उसी शाम बच्चे का शव बरामद कर लिया था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बच्चियों की हालत खराब होने पर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें मरणासन्न हालत में घर से निकाला था। अस्पताल में दाखिल कराए जाने के बाद इनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें