एक बहू को सास का टोकना इतना नागवार गुजरा कि उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि लोग हैरान रह गए। इसके बाद पंचायत ने भी चौंकाने वाला फैसला सुना दिया। जानिए क्या हुआ।
घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। सास-बहू के बीच हुई टोकाटाकी से गुस्साई बहू ने सास के सिर पर सरिये से वार कर दिया। चोट इतनी घातक निकली कि मौके पर ही सास ने दम तोड़ दिया। बाद में बिना पुलिस को सूचना दिए सास को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया ।
पढ़ें:- मैंने पैर पकड़े और मेरे दोस्त ने गर्दन दबाई, हत्यारे चाचा ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा
आरोप है कि पंचायत ने मृतका के परिवार वालों से मिलकर पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया। स्वार तहसील इलाके के एक गांव में मंगलवार रात घरेलू काम में लापरवाही को लेकर सास-बहू में विवाद हो गया।
बात इतनी बढ़ी कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्साई बहू ने घर में रखी लोहे के सरिए से सास के सिर पर हमला कर दिया। जिससे सास लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई।