फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पत्रकार से रेप मामले में तरुण तेजपाल के खिलाफ आज तय होंगे आरोप

Thu, 28 Sep 2017 09:54 AM IST
amarujala.com- presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
तरूण तेजपाल
विज्ञापन
तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक और वरिष्ठ पत्रकार तरूण तेजपाल पर गोवा कोर्ट में गुरुवार को आरोप तय होंगे। फिलहाल, संपादक जमानत पर रिहा हैं। तरुण तेजपाल पर अपनी ही सहकर्मी पर लिफ्ट में यौन उत्पीड़न का आरोप है।
विज्ञापन
Rape Case: Charges will be framed against Tarun Tejpal by Goa court today — ANI (@ANI) September 28, 2017

बता दें कि तरुण तेजपाल के मामले की सुनवाई से पहले ही कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे मामले की कोर्ट प्रोसीडिंग के मीडिया में छपने पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने आईपीसी के आर्टिकल 327(3) के तहत मामले की मीडिया कवरेज पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन

क्या था आरोप?

मामला नवम्बर 2013 का है, तेजपाल के साथ काम करने वाली युवा महिला पत्रकार ने आरोप लगाते हुआ था कि गोवा में थिंक फेस्ट के दौरान एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में तरूण तेजपाल (50) ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

जिसके बाद महिला पत्रकार ने तहलका से इस्तीफा दे दिया था, बाद में तरूण तेजपाल ने भी 30 नवम्बर 2013 को संपादक पद से अपने पद से इस्तीफा दिया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें