सोहना रोड पर अपनी दोस्त के साथ गो तस्करों का पीछा कर रही ब्रिटिश महिला पर तस्करों ने गोली चला दी। गनीमत है कि उन्हें गोली नहीं लगी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
वारदात के दौरान पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते तस्कर भागने में कामयाब हो गए। देर रात करीब आधा घंटे तक 5 किमी तक यह वारदात हुई।
बाद में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को पीड़ित महिला ने इसे लेकर पत्रकारों से वार्ता की। लंदन निवासी सोनिया शर्मा ने बताया कि वह कारोबारी हैं और 2010-11 से गुरुग्राम आती-जाती रहती हैं।