फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में प्रेमी के साथ थी प्रेमिका, अचानक आ गए परिजन और फिर...

Tue, 24 Oct 2017 06:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
प्रेमिका अपने घर में अकेली थी, इसी दौरान प्रेमी उसके घर पहुंच गया, अचानक लड़की के परिजन भी वहां आ गए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की है। डुमरियागंज में घर में अकेली मौजूद प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। संदिग्ध हाल में पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। 

पढ़ें:- प्रेमी के साथ थी विवाहिता, मौके पर पहुंच गया पति और फिर....

पुलिस भी बुलाई गई। हालांकि दोनों एक ही बिरादरी का होने की वजह से लोगों ने हस्तक्षेप कर मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराके मामले को शांत करा दिया। घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


भवानीगंज कस्बे के रहने वाले एक युवक का पड़ोस की ही एक लड़की से प्रेम प्रंसग चल रहा था। युवती के घर वाले गांव के हनुमान मंदिर पर आयोजित जागरण में शामिल होने चले गए थे। प्रेमिका को घर में अकेला देखकर पड़ोसी युवक भी अंदर घुस गया। 
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दोनों में आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान युवती के परिजन पहुंच गए। दोनों को संदिग्ध हाल में देख परिजनों ने शोरगुल मचाते हुए युवक को पकड़ लिया। सौ नंबर डॉयल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम दोनों पक्षों को थाने पर आने को कहा। 

पढ़ें:- होटल के कमरों में ऐसे हालत में मिले प्रेमी युगल, देखकर पुलिस के पैरों तले खिसकी जमीन

इस बीच गांव और आसपास के जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की। युवक-युवती के एक ही बिरादरी और बालिग होने का हवाला देते हुए दोनों ही परिवारों को विवाह के लिए राजी कर लिया। 

काफी कहासुनी और मान-मनौव्वल के बाद कस्बे के ही दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई गईं। भवानीगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी यूपी-100 के माध्यम से मिली थी। दोनों पक्षों ने युवक-युवती की शादी पर सहमति जताते हुए समझौता कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें