फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को नौकरी से निकाला

Sat, 16 Dec 2017 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को उसके ही कॉलेज के एक बाबू ने बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा किसी तरह आरोपी की हैवानियत का शिकार होने से बच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं कॉलेज प्रबंधन ने बाबू को नौकरी से निकाल दिया है। छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि कॉलेज के बाबू की उस पर कई महीनों से बुरी नजर थी। 13 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे आरोपी बाबू बहाने से उसे एक  क्लास में ले गया।

ये भी पढ़ें- बारात में आए युवक ने बनाया हवस का शिकार, मासूम की हालत देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन

क्लास खाली थी। अंदर जाते ही बाबू ने क्लास का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। यह देखकर छात्रा सकपका गई। उसने बाबू से दरवाजा खोलने को कहा। इस पर बाबू ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। बाबू ने कहा कि शोर मचाने पर वह छात्रा का करियर चौपट कर देगा। आरोप है कि इस दौरान ही बाबू दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। छात्रा ने जब शोर मचाना शुरू किया तो बाबू हड़बड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके का फायदा उठाकर छात्रा कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकल आई। कॉलेज से सीधा घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजन कॉलेज पहुंचे और कॉलेज के निदेशक और प्राचार्य से शिकायत की। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जानकारी होते ही बाबू को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

ये भी पढ़ें- स्कूल में 8 साल की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल का किया ये हाल
  छात्रा और परिजनों ने घटना के दिन पुलिस से शिकायत नहीं की। गुरुवार को छात्रा ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया और खुद तहरीर लिखकर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी रवि शर्मा निवासी नयाबांस के विरुद्ध धारा 342, 354, 376 और 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें