कोलकाता में दूसरी क्लास में पढ़ने वाली एक सात साल की छात्रा के साथ
यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा के म्यूजिक टीचर ने ही उसके साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि 27 वर्षीय आरोपी टीचर सौमैन राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्वाइंड सीपी (क्राइम) प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जब छात्रा ने अपने माता पिता से बताया कि उसका म्यूजिक टीचर पिछले कुछ हफ्तों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है तो वह सन्न रह गए।