फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकोट में निसंतान दंपति ने की आत्महत्या!

Fri, 29 Jul 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, राजकोट
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
गुजरात के राजकोट में पति और पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दंपति को कोई बच्चा नहीं था। गुरुवार को हुई इस घटना में पति-पत्नी ने कोठरिया रोड स्थित तिरुपति सोसाइटी में जान दे दी।
विज्ञापन


मनीष वेकरिया (32) और उनकी पत्नी अल्पा (30) ने पंखे से फांसी लगाकर जान दी। हालांकि जब आपातकालीन एम्बुलेंस उनके घर पहुंची तो अल्पा फर्श पर लेटी हुई थीं और मनीष का शरीर पंखे से झूल रहा था।

पुलिस का कहना है, 'हम जांच कर रहे हैं क्या पहले मनीष ने अल्पा को गला घोंट कर मारा और फिर फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। '

मनीष के पिता और रिश्तेदार जब घर वापस आए तो उन्होंने दोनों को मृत पाया।  मनीष और अल्पा की करीब 11 साल पहले शादी हुई थी और उनका कोई बच्चा नहीं था। हालांकि मनीष ने बड़े भाई के बेटे दीपक को गोद लिया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष घर पर ही ज्वैलरी बनाने का काम करते थे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें