फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कहा साहब टॉयलेट बनवा दीजिए, जवाब मिला पहले यौन संबंध बनाइए

Sat, 09 Dec 2017 09:41 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक महिला ने नगर निगम के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शौचालय निर्माण की गुहार लेकर पहुंची महिला से अधिकारी ने ऐसी शर्त रखी कि सभी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की है। एक 32 वर्षीय महिला ने नगर-निगम के एक अधिकारी पर शौचालय निर्माण के बदले यौन संबंध की मांग का आरोप लगाया है। 

पढ़ें:- स्कूल में 8 साल की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल का किया ये हाल

पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि नगर-निगम अधिकारी आईपी सारथी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उसके घर में शौचालय बनवाने के बदले उसे यौन संबंध बनाने को कहा था। 
विज्ञापन


यह घटना रायगढ़ के तेंदुदेपा इलाके की है। पुलिस ने शुक्रवार रात महिला की शिकायत के आधार पर सब-इंजीनियर आईपी सारथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि सारथी पर धारा 509 (बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें