बेंगलुरु में 23 साल की युवती से हुई छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार शख्स ने बड़ा खुलासा किया है। ये शख्स पीड़िता का जीजा है और उसने पीड़िता से शादी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक सुनियोजित वाक्ये में जीजा और पीड़िता के बीच कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। जीजा का नाम इरशाद खान है और वह एक सेल्स एक्जीक्यूटिव है।
गिरफ्तारी के बाद उसने बताया कि वह अपनी साली से शादी करना चाहता था, लेकिन उसे ये मालूम था कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले इसके खिलाफ जरूर आवाज उठाएंगे इसलिए उसने पीड़िता को बदनाम करने की योजना बना डाली।
आरोपी ने बताया कि उसने सोचा कि अगर साली यौन शोषण की शिकार हो जाएगी तो मजबूरन उसकी शादी इरशाद से करवा दी जाएगी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि जीजा की इस योजना में उसकी साली भी शामिल थी या नहीं। लेकिन बताया जा रहा है कि इस योजना में जीजा का साथ किसी अन्य महिला ने भी दिया जिसकी तलाश की जा रही है।