फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAYTM के इस्तेमाल से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना गंवाने पड़ सकते हैं अपने पैसे

Fri, 09 Dec 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिजली बिल के भुगतान के दौरान दुकानदार से धोखाधड़ी
फोन में ओटीपी डालते ही खाते से गायब हो गया पूरा बैलेंस
पिछली सारी डिटेल्स भी खत्म
विज्ञापन
क्या सेफ है पेटीएम?
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोटबंदी के बाद सरकार ऑनलाइन पेमेंट लेनदेन पर जोर दे रही है। लेकिन यह भी हकीकत है कि आपकी थोड़ी सी चूक बदमाशों के लिए फायदे का सौदा हो सकती है।
विज्ञापन


शाहदरा इलाके में बैग दुकानदार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। ई-वॉलेट का इस्तेमाल करने वाले लोकेश जैन पेटीएम से अपने बिजली के बिल का भुगतान कर रहे थे।

इसी दौरान उनसे ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगा गया। ओटीपी देते ही उनके पेटीएम खाते से 17580 रुपये उड़ा लिए गए। लोकेश ने ठगी की शिकायत शाहदरा थाने में दी है। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

एक ओटीपी और... जीरो हो गया ई-वॉलेट का बैलेंस

पेटीएम से लेन देन कर रहे छोटे दुकानदार - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला
जानकारी के अनुसार लोकेश जैन परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहते हैं। इनकी रोहताश नगर चौक पर बैग की दुकान है। नोटबंदी के बाद बैग की पेमेंट लेने व देने के लिए लोकेश पेटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। बुधवार को उनके पेटीएम खाते में 17580 रुपये थे।

लोकेश ने इस पेटीएम खाते से बीएसईएस का बिल जो 10460 रुपये का था पेमेंट करना शुरू किया। पेमेंट के दौरान उनसे ओटीपी मांगा गया। ओटीपी फोन में डालते ही उनके खाते से सारा बैलेंस गायब हो गया।

यही नहीं उनकी पेटीएम की पिछली सारी डिटेल्स भी गायब हो गई। लोकेश ने कंपनी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्हें मेल करने को कहा गया। परेशान होकर लोकेश ने मामले की शिकायत शाहदरा थाने में दी। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें