फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे के दिन ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मार दी गोली, शादी से किया था इनकार

Thu, 15 Feb 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
shot fire - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

इश्क जब जिद बन जाता है तो आशिकी अपनी हदों को लांघ जाती है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। वैलेंटाइन-डे के दिन ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उसने भागकर शादी करने से इनकार कर दिया था। गोली लगने से घायल प्रेमिका को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घटना पिलखुवा थाने अंतर्गत पूठा हसनपुर गांव की है। सागर नाम के युवक का इलाके की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे लिहाजा युवक, युवती से भागकर शादी करने की जिद कर रहा था। 

वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले भी प्रेमी ने प्रेमिका से भागकर शादी करने का दबाव बनाया था। युवती के मना करने के बाद प्रेमी गुस्से से पागल हो गया था। वैलेंटाइन डे के दिन जब युवती घर से बाहर निकली तो पहले से घात लगाए बैठे युवक ने प्रेमिका को गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनने के बाद लोग वहां पहुंचे। तो देखा कि युवती खून से लथपथ थी। युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन


हाल ही में इस तरह की घटना राजस्थान के झोटवाड़ा में भी हुई थी। वहां ब्यॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड पर इसलिए तेजाब उड़ेल दिया क्योंकि प्रेमिका ने लड़के से निकाह के लिए इनकार कर दिया था। बीच बचाव करने पहुंची सफाई कर्मी भी बुरे तरीके से झुलस गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें