दूल्हन के साथ जब दूल्हे के दाेस्ताें ने सेल्फी लेने की काेशिश की ताे लड़की की मां ने इसका विराेध किया। फाेटाे लेने से इंकार करने पर दूल्हे पक्ष के नशेबाजाें ने शादी में बवाल करना शुरु कर दिया। घटना कानपुर के बर्रा की है।
कानपुर के जरौली फेस-वन, बर्रा के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में दूल्हे पक्ष के नशेबाजों ने पहले फोटो खिंचाने के लिए जमकर बवाल किया। मारपीट, तोड़फोड़ के बाद खाना भी फेंक दिया। पांच लोगों के सिर फूट गए। दूल्हा भी गेस्ट हाउस से भाग निकला। घटना के बाद दुल्हन और उसकी मां ने शादी से इनकार कर दिया है।
विश्व बैंक, बर्रा निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी की बारात मर्दनपुर से आई थी। द्वारचार और जयमाल के बाद दूल्हा पक्ष के नशेबाज स्टेज पर पहुंच गए और फोटो खिंचाने के लिए दुल्हन पक्ष के लोगों को उतारना शुरू कर दिया। दुल्हन की मां ने विरोध किया तो नशेबाजों ने मारपीट शुरू कर दी।
दूल्हे ने दुल्हन को भी पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को गेस्ट हाउस के भीतर और बाहर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हंगामे के दौरान कुछ लोगों खाना और मेज-कुर्सियां पलट दीं। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पांच लोग चुटहिल हो गए।
तमाम मारपीट और भगदड़ में चुटहिल हो गए। यूपी-100 पुलिस की 10 गाड़ियां और बर्रा थानाध्यक्ष ने वहां पहुंच कर मामला शांत कराया। पुलिस ने मारपीट में घायल दूल्हे के पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बकौल थानाध्यक्ष तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।