फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स गर्लफ्रेंड के प्यार में उठाया जानलेवा कदम, जिंदा जले दोनों

Thu, 02 Feb 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
प्यार में डूबे एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स ग्रर्लफ्रेंड को पाने के लिए खौफनाक कदम उठाया। उसने पहले गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया और फिर बाद में खुद को भी आग लगा दी। घटना केरल के कोट्टायम एक कॉलेज की है, जहां पहले से मौजूद गर्लफ्रेंड के पास ब्वॉयफ्रेंड आदर्श पहुंचाा।
विज्ञापन


आदर्श ने बिना सोचे समझे गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल छिड़क दिया। राधिका (बदला हुआ नाम) किसी तरह संभल पाती इससे पहले ही सनकी ने उसके लाइटर से आग लगा दी। आग लगने के बाद झुलसती हुई लड़की और बाकी स्टूडेंट्स क्लास से बाहर भागे।

किसी ने आदर्श को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भागकर कैंपस से बाहर पहुंचा गया। इसके बाद उसने खुद को भी आग लगाकर खत्म करने की कोशिश की। इस घटना के बाद पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

वारदात के दिन भी हुुआ कुछ ऐसा

- फोटो : india today
मीडिया खबरों के मुताबिक ब्वॉयफ्रेंड लड़की के प्यार में इस कदर दीवाना था कि वो कुछ भी करने को राजी था। दरअसल, आदर्श कॉलेज का पूर्व छात्र था, जबकि राधिका आखिरी सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। दोनों कुछ समय के लिए ही रिलेशनशिप में आए थे, लेकिन परिवार के दबाव के चलते पीड़िता ने उससे नाता तोड़ दिया।

इस बीच ब्वॉयफ्रेंड आदर्श लगातार राधिका का पीछा करने लगा और उसे पाने की हर कोशिश करने लगा। वारदात के दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ, आदर्श ने पहले पीड़िता को रोका, पर वो अपने कॉलेज में चली गई। बात यही खत्म नहीं हुई और वो उसकी क्लास में पहुंच गया।
विज्ञापन

​पहले ही दिमाग में दे चुका था खूनी मंजर को दस्तक

यहां राधिका की दोस्तों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आदर्श अपने दिमाग में खूनी मंजर का प्लान बना चुका था। उसने राधिका को जलाने की कोशिश की, इसमें उसकी दोस्त भी घायल हो गई।घटना के तुरंत बाद दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों को ही गंभीर चोटें आiहैं। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें