फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सनकी आशिक से प्रेमिका ने किया शादी से इनकार, प्रेमी ने किए चाकू से 15 वार

Wed, 13 Sep 2017 03:25 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
घटनास्थल का मुआयना करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उसे क्या पता था कि शादी से इनकार करने पर ऐसा खौफनाक अंजाम होगा। एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका की गर्दन पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक 15 वार किए। आसपास के लोग घटना के बाद सहम गए। पढ़िए क्या है पूरा मामला


घटना हरियाणा के हिसार की है। ओल्ड कोर्ट एरिया में स्थित रेस्टोरेंट व कैफे में युवक ने गवर्नमेंट कॉलेज की छात्रा के गले पर चाकू से 15 वार कर हत्या कर दी। प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर गुस्साए युवक ने वारदात को अंजाम दिया। 
पढ़ें: अंधेरे में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा था प्रेमी, सपने में भी नहीं सोचा होगा ऐसा खौफनाक अंजाम
रेलवे कॉलोनी की पूजा (19) गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा थी। आरोपी नवीन रेलवे कॉलोनी में उसके पड़ोस में रहता है। पूजा मूल रूप से गांव मोहामिदपुर जिला प्रतापगढ़ यूपी की रहने वाली थी। उसका परिवार 17 साल से यहां रह रहा था। आरोपी युवक नवीन (24) एफजीएम कॉलेज आदमपुर से ग्रेजुएशन पास है। 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर दो बजे नवीन और पूजा कैफे में आइसक्रीम खा रहे थे। इस बीच कहासुनी के बाद नवीन ने पूजा के गले पर चाकू से एक के बाद एक 15 वार किए। कैफे मालिक ने तुरंत वारदात की जानकारी पुलिस को दी और मौके से नवीन को पकड़ लिया। 

पढ़ें: शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक की खौफनाक करतूत, लव स्टोरी का किया THE END

आरोपी युवक ने पुलिस के सामने कबूला कि वह उससे प्रेम करता था और जब उसने शादी का ऑफर दिया तो उसने उसे इनकार कर दिया। मृतका पूजा के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नवीन उनके सामने वाले क्वार्टर में रहता था। वह लगातार उनकी बेटी पूजा को तंग करता था। कई बार समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें