फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की बजाए दूसरी युवती से तय हुई शादी तो युवक ने दी जान

Tue, 05 Jul 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट इलाके के भगवान नगर में प्रेम विवाह की जिद पर अड़े युवक ने दूसरी युवती से खुद की शादी से एक सप्ताह पहले जहर खाकर जान दे दी। वह परिजनों से इस जिद पर था कि उसकी शादी प्रेमिका से कराई जाए, न कि किसी अन्य युवती से।
विज्ञापन


रविवार रात में हुई घटना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मगर दुपहर में युवक पक्ष ने युवती की मां व युवती को घेरकर उन पर हमले की कोशिश की। खबर पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

भगवाननगर निवासी युवक मोनू का मोहल्ले की एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे। दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। युवक के परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य युवती से तय कर दी और 11 जुलाई को शादी प्रस्तावित थी। युवक के घर में इस शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने युवक की प्रेमि‌का के घर किया हंगामा

रविवार रात युवक ने घर में ही जहर खाकर जान दे दी। लोगों की मानें तो युवक अपनी इस शादी के खिलाफ था और वह लगातार परिवार को चेतावनी दे रहा था कि हम दोनों जहर खाकर जान दे देंगे।

हालांकि युवती की ओर से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। मगर युवक की मौत पर परिजन उत्तेजित हो गए। दोपहर में युवक के परिजनों ने युवती के घर पहुंचकर उसकी मां व युवती को घेर लिया गया। इसे लेकर वहां जमकर हंगामा हुआ।

खबर पर एसओ सासनी गेट पहुंच गए। उन्होंने जैसे तैसे मामला शांत कराया। एसओ के अनुसार फिलहाल शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। युवक पक्ष युवती पक्ष पर आरोप लगा रहा है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें