फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में तमंचे पर डिस्को, धक्का लगने पर युवक को मारी गोली

Mon, 25 Apr 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
representative photo
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद में बारात में डांस के दौरान धक्का लगने के विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही बारातियों में भगदड़ मच गई। यह घटना शनिवार रात मेरापुर थाने के पमरखिरिया गांव में हुई। मृतक के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पमरखिरिया गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की बेटी कुमारी नीरज की बारात फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाने के पिड़सरा गांव से आई थी। जनवासे में स्वागत के बाद बारात धर्मेंद्र यादव के घर की ओर रवाना हुई।

रात करीब 9.30 बजे पमरखिरिया निवासी छात्र राजीव (16) पुत्र रामवीर यादव भी बारातियों के साथ डांस करने लगा। गांव के जितेंद्र और अनुज भी नाच रहे थे। इस दौरान राजीव का धक्का अनुज को लग गया।
विज्ञापन


राजीव के पिता का आरोप है कि विवाद के दौरान जितेंद्र और अनुज ने राजीव पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से जमीन जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख बारातियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर राजीव के परिवार वाले आ गए। बेटे का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर आए मेरापुर एसओ मोहम्मद आसिफ ने घटना के बारे में लोगों से  जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। मृतक के पिता ने जितेंद्र और अनुज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें